फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून के रखवालों के संरक्षण में गैर कानूनी मंडी

Thu, 14 May 2015 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहामतगंज चौराहे से सेटेलाइट की ओर जाने वाली सड़क  के किनारे गैर कानूनी सब्जी और फल मंडी कानून के रखवाले ही चला रहे हैं। रात को 12 बजे से लेकर सुबह तक मेटाडोर और ट्रैक्टर ट्रालियां में लदे तरबूज, खरबूज, ककड़ी और खीरों से भरे बोरों से सड़क जाम कर दी जाती है। यहां से ही फुटकर विक्रेता खरीदकर टेंपों में ले जाते हैं। शहर के एक एक खोखे ठेले का हिसाब रखने वाले पुलिस वाले अब कह रहे हैं कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है जबकि सब चौकी के सामने हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम, मंडी समिति चुपचाप तमाशा देख रही है और बारादरी थाना और शहामतगंज चौकी के संरक्षण में चलने वाली इस अवैध थोक मंडी में ठेले और फड़ वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निगम को इस मंडी से एक पैसे का राजस्व भी नहीं मिल रहा है ।  सीजन वाले इन फल और सब्जी के थोक व्यापारी आधी रात से भोर तक ट्रकों से माल उतरवाकर मंडी शुल्क के राजस्व की भारी चोरी कर रहे हैं।
वर्ष 2009 से पहले नगर निगम श्यामगंज सब्जी मंडी का प्रति वर्ष 12 लाख का ठेका देता था। छह साल से ठेका बंद होने के बाद कथित ठेकेदार माफिया किसानों और दुकानदारों से सीधे वसूली करने लगे। थोक अवैध मंडी में तरबूज, खरबूजा, आम और अन्य सीजनल फलों के थोक व्यापारी मंडी शुल्क चोरी कर रातों रात ट्रकों में माल उतारते हैं। इससे रात भर श्यामगंज चौराहा जाम रहता है। इसमें पुलिस और मंडी समिति के अफसर लिप्त होने के बावजूद अनजान बने हुए हैं। फल सब्जी कारोबार पर 2.50 प्रतिशत मंडी शुल्क होता है, जिसकी चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन::
रात में संचालित अवैध थोक मंडी पुलिस चौकी के नजदीक है, फिर भी  कारोबार जारी है। मंडी  शुल्क चोरी हो रहा है। एनएएचआई हाइवे पर अतिक्रमण किया जाता है। यह सब पुलिस के सहयोग के बगैर संभव नहीं है। नगर निगम कर्मचारी अवैध वसूली में शामिल नहीं हैं।’
- राम सिंह जाटव, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम
श्यामगंज और कुतुबखाना आदि स्थानों पर चोरी छिपे रात में हो रहे अवैध फल सब्जी थोक कारोबार हमारी जानकारी में नहीं है। मंडी समिति प्रवर्तन दल इस पर कार्रवाई करेगा।- एसएस यादव, सचिव, मंडी समिति
---
अवैध सब्जी फल कारोबार श्यामगंज चौराहा और आसपास चलने की जानकारी नहीं है। रास्ता जाम होने पर एक दो बार हम वाहनों को दौड़ा चुके हैं। संबंधित विभाग नगर निगम और मंडी समिति इस पर अंकुश लगाएं। - अमित खारी, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें