फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने हर्जाना भरा, हाजिरी माफी की अर्जी दी

Wed, 15 Apr 2015 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एलन क्लब सब्जी मंडी प्रकरण में मेयर डॉ. आईएस तोमर ने मंगलवार को अदालत द्वारा डाला गया दो हजार रुपये का हर्जाना जमा कर दिया। साथ ही अपने वकील के माध्यम से हाजिरी माफी की अर्जी भी दी। इसमें कहा गया है कि वह शहर से बाहर हैं जब अपर नगर आयुक्त बीमार हैं। इसलिए वे व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सकते।
विज्ञापन

मेयर और अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह की ओर से एक अलग प्रार्थनापत्र भी अदालत को दिया गया जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अदालत के आदेश का अनुपालन कर दिया है इसलिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने से माफ कर दिया जाए। दूसरी ओर फुटकर बिक्रेता सब्जी मंडी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव ललित किशोर ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर एलन क्लब के पास मंडी स्थल पर कराए गए निर्माण संबंधी सारा रिकार्ड तलब करने की प्रार्थना की है ताकि यह खुलासा हो सके कि मंडी स्थल पर निर्माण कैसे और किसके आदेश पर हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश के लिए और मेयर और अपर नगर आयुक्त की व्यक्तिगत उपस्थिति के आदेश को निरस्त करने के प्रार्थनापत्र पर आपत्ति दाखिल करने के लिए अपर लघुवाद न्यायाधीश शक्ति सिंह ने 20 अप्रैल की तारीख नियत कर दी है। बता दें कि फुटकर विक्रेता सब्जी मंडी वेलफेयर सोसाइटी ने सात साल पहले वाद दायर किया था जिसमें कहा गया था कि एलन क्लब के पास 1997 से सब्जी मंडी लग रही है जबकि नगर निगम ने सब्जी मंडी लगने से इंकार किया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें