फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन शहला प्रकरण- अब एसडीएम के साइन से होंगे नगर पालिका के पेमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज नगर पालिका से संबंधित भुगतान अब एसडीएम के सिग्नेचर से ही होंगे। चेयरमैन शहला ताहिर के वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद एसडीएम को भुगतान करने की पावर दे दी गई है। एसडीएम ने नमूना हस्ताक्षर ट्रेजरी कार्यालय में भी भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का छह माह तक वेतन रोके रखने सहित कई वित्तीय गड़बड़ी में फंसी चेयरमैन शहला ताहिर के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति भेजी थी। शासन ने संज्ञान लेते हुए शहला ताहिर के वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया है। इसके बाद डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने नगर पालिका की जिम्मेदारी एसडीएम कमलेश कुमार सिंह को सौंप दी है। अब नगर पालिका से संबंधित सभी भुगतान एसडीएम के दस्तखत से ही होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें