फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 स्थानीय निकायों को सफाई उपकरण खरीदने की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मद से प्रशासन ने सिरौली को छोड़कर बाकी 18 स्थानीय निकायों को सफाई उपकरणों और संसाधनों की खरीद की स्वीकृत दे दी है। स्थानीय निकायों को उनकी आबादी के आधार पर सफाई उपकरणों को खरीदने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निकायों ने कूड़ा कलेक्शन, स्टोरेज, कूड़ा निस्तारण आदि के लिए उपकरण और संसाधनों की खरीद का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें कूड़ा उठाने के लिए ठेला, ट्रिपर, कंपेक्टर अन्य की खरीद को शामिल किया गया था। डीएम की स्वीकृति के बाद एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने सभी स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपकरणों की खरीद के लिए उसकी गुणवत्ता और गारंटी का स्पष्ट उल्लेख करें। राज्य मिशन निदेशक और डीएम के निर्देशों का अनुपालन करते हुए खरीद की प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें