बरेली। जगतपुर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की जेसीबी गरजी तो कुछ दुकानें ढहा दी गईं। वक्फ संपत्ति से कब्जा हटाकर मुतवल्ली को काबिज करा दिया गया।
जगतपुर चौकी क्षेत्र में मुन्ने खां के नीम के पास वक्फ संपत्ति है। इसके मुतवल्ली नवाब मोईन खां हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में केस दायर कर रखा था कि वक्फ संपत्ति पर कब्जा करके कुछ लोग दुकानें चला रहे हैं। इनमें अज्जाम की बांस वल्ली की दुकान, एक रजाई गद्दे भरने की दुकान व कुछ अन्य लोगों ने भी दुकानें चला रखी थीं। हाईकोर्ट ने नवाब का तर्क सही मानकर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में सदर तहसील से नायब तहसीलदार अपनी टीम और जगतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी से निर्माण ढहा दिया गया। अवैध कब्जेदार विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि अपनी दुकानों का सामान भर ले गए। ब्यूरो