फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसमंडी मेें अतिक्रमण हटाने गई टीम ने दिखाई दरियादिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गली को अवरुद्ध करने वाला निर्माण आंशिक रूप से तोड़ा, सामान भी छोड़ा
विज्ञापन

बरेली। साधारण अतिक्रमण अभियानों में ठेले और काउंटर तक जब्त करने वाली निगम की टीम गुरुवार को बांसमंडी में अपने अभियान के दौरान पूरी तरह दरियादिल नजर आई। पुलिस बल की मौजूदगी मेें चलाए गए अभियान में गली से आंशिक अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई शुरू होने से पहले मौके पर बड़ी संख्या मेें लोग जुट गए और उन्होंने निर्माण संबंधी मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही। जिसके चलते टीम के अधिकारियों ने अतिक्रमण पूरी तरह ध्वस्त नहीं किया। हालांकि विरोध जताने वाले लोग कोर्ट का कोई कागजात नहीं दिखा सके थे। यहां टीम ने कोई सामान भी जब्त नहीं किया।
पुलिस की मौजूदगी में टीम ने राना टिंबर वाले के सामने की गली में अतिक्रमण की लगातार शिकायतें आ रही थीं। इस गली में गुरुवार को नगर निगम की टीम ने आगे के निर्माण को ही तोड़ा । इस निर्माण के अंदर जमा लाखों रुपये की लकड़ियों और टिन शेड आदि को मौके पर ही छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ये लोग निगम की टीम के साथ नोकझोंक करने लगे। लोगों ने कहा कि निर्माण संबंधी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर निगम के अधिकारियों ने उनसे कोर्ट के कागज मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के अतिक्रमण अधिकारी ललितेश सक्सेना ने बताया कि विरोध करने वाले लोग कोर्ट के कागजात नहीं दिखा सके। इस पर अतिक्रमण अभियान को जारी रखा गया और आगे के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि निगम का यह अभियान आंशिक ही रहा, क्योंकि मौके पर पूरी गली को वहां खाली नहीं कराया जा सका। यहां जिस निर्माण को निगम टीम ने ध्वस्त किया उसके ठीक पीछे लकड़ियों को स्टोर किया गया था। पर निगम की टीम ने ना तो इन लकड़ियों को जब्त किया और ना ही मौके पर गिराए गए अतिक्रमण सामग्री को ही जब्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें