फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह ताकते रहे कर्मचारी, दफ्तर नहीं पहुंचे नये नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या से पहुंचे सर्किट हाउस, वहां से पूर्व नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे
विज्ञापन

तीन घंटे से ज्यादा समय तक दोनों के बीच हुई बातचीत, वहीं लिया चार्ज
बरेली। नये नगर आयुक्त अभिषेक आनंद शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे अयोध्या से बरेली पहुंचे। नगर निगम में अधिकारी-कर्मचारी उनका इंतजार कर रहे थे लेकिन वह कुछ देर सर्किट हाउस में रुककर सीधे पूर्व नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के आवास पर जा पहुंचे। अभिषेक आनंद ने वहीं पर नगर आयुक्त का चार्ज लिया और करीब तीन घंटे तक बातचीत की।
नये नगर आयुक्त अभिषेक आनंद को शनिवार को चार्ज लेना था। इसी वजह से पूर्व नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. भी शनिवार सुबह बरेली पहुंच गए। मगर दोनों में से कोई भी नगर निगम नहीं पहुंचा। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने आवास पर ही सैमुअल पॉल एन. से मिलकर चार्ज लिया। बताया जाता है कि इस बीच दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक वार्ता हुई। हालांकि उनके बीच किन मुद्दों पर बात हुई, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं। वहीं, कर्मचारी गुलदस्ता लेकर नये नगर आयुक्त के निगम पहुंचने का इंतजार करते रहे। साढ़े पांच बजे तक नगर आयुक्त नहीं पहुंचे तो गुलदस्ता दफ्तर में ही छोड़कर घर चले गए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त बोलीं- प्राथमिकता तय करके करेंगे काम
शनिवार को अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद ने नगर निगम पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा, प्राथमिकता तय करके रुके हुए कार्य जल्द पूरे कराएंगे। जिन कार्यों में तकनीकी बाधा है, उन्हें भी दूर किया जाएगा।

चक्कर काटते रहे निगमकर्मी और ठेकेदार, पॉल ने लौटाया
बरेली। पूर्व नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. शनिवार सुबह बरेली पहुंचे तो तमाम ठेकेदार अपने रुके भुगतान की आस में उनसे मिलने को सक्रिय हो गए। कुछ उनके आवास तक पहुंच लेकिन वह नहीं मिले। नगर निगम अधिकारियों को भी उन्होंने लौटा दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे सैमुअल पॉल एन. अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने कैंप ऑफिस में रखी सारी फाइलें समेटकर निगम कर्मचारियों के हवाले कर दीं। इसी बीच कुछ ठेकेदार भी उनसे मिलने आवास पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पूर्व नगर आयुक्त को इस बारे में सूचना दी तो उन्होंने मिलने से मना कर दिया। बताया जाता है कि यह ठेकेदार अपने रुके भुगतान कराने की उम्मीद में पहुंचे थे लेकिन किसी की सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद नगर निगम के कुछ अधिकारी-कर्मचारी भी उनसे मिलने पहुंचे लेकिन वह किसी से नहीं मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें