फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओवरफ्लो हुआ सीवर, 15 दिन से जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट वार्ड में भी शुरू हुआ गंदे पानी का रिसाव, मरीजों को संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

बरेली। जिला अस्पताल की सीवर लाइन खराब होने से अस्पताल परिसर में 15 दिन से गंदा पानी भरा हुआ है। सीवर का गंदा पानी इमरजेंसी की ओर बने प्राइवेट वार्ड में भी रिसने लगा है। इससे मरीजों को संक्रमण का खतरा हो गया है। सीवर लाइन का गंदा पानी भर गया। इससे निजात पाने को परिसर में बने सीवर टैंक लगातार खाली कराए जा रहे हैं लेकिन कुछ ही देर में टैंक फिर भर जाते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की खराब सीवर लाइन मरीज, तीमारदारों और डॉक्टरों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बनी हुई है। ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और इमरजेंसी के बाहर पिछले 15 दिन से गंदा पानी भरा है। शनिवार को इमरजेंसी के पीछे लाइन लीकेज होने से गंदा पानी दीवार से रिसकर प्राइवेट वार्ड में भर गया। जैसे-तैसे यहां का पानी निकाला गया लेकिन बदबू कम होने का नाम नहीं ले रही है और मरीजों के लिए संक्रमण का खतरा बना हुआ है। बता दें कि अस्पताल में बिछी सीवर लाइन काफी पुरानी होने के कारण जगह-जगह से ब्लॉक हो चुकी है। इसी वजह से परिसर में जलभराव रहता है। वहीं, कुछ सीवर टैंकों का आपस में कनेक्शन न होने के चलते उनका पानी इधर-उधर ट्रांसफर नहीं हो पाता है और वे ओवरफ्लो होने लगते हैं।
विज्ञापन


सीवरलाइन बदलने के लिए नगर निगम और डीएम से कह चुके हैं। जब तक सीवर लाइन नहीं बदलेगी जलभराव की समस्या का हल नहीं हो सकता है।
- डॉ. टीएस आर्या, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें