फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तनाव के चलते टली स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक शुक्रवार को टाल दी गई। अब यह बैठक 26 दिसंबर को होगी। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी। मुख्य रूप से स्मार्ट सड़कों के सर्वे व कई प्रोजेक्टों के डीपीआर बैठक में रखे जाने थे। पर शुक्रवार को शहर में तनावपूर्ण स्थिति और इसे संभालने में कमिश्नर समेत आला अधिकारियों के व्यस्त होने के चलते इस बैठक को टाल दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सड़कों के निर्माण के लिए सर्वे कार्य चलाया जा रहा है। इसके तहत करीब 400 करोड़ की लागत से कुल 26 किलोमीटर की सड़कों का शहर के अंदर निर्माण होना है। ढाई किलोमीटर की स्मार्ट सड़क, चौकी चौराहे से चौपुला तक भी बनाई जानी है। इसे लेकर हाल ही में अलीगढ़ विश्वविद्यालय ने टेक्निकल क्लीयरेंस भी दे दी है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर भी चर्चा होनी थी, जिसे लेकर डीपीआर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर और कैंट क्षेत्र में प्रस्तावित गीले कचरे से खाद बनाने के संयंत्र आदि विषयों पर भी चर्चा की जानी थी। अपर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर में तनावपूर्ण स्थिति के चलते कमिश्नर समेत आला प्रशासनिक अधिकारी व्यस्त रहे। इसके चलते इस बोर्ड बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है। अब यह बोर्ड बैठक 26 तारीख को प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें