बरेली। नगर निगम के दो सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में कर दिया गया है। नगर आयुक्त को इन्हें शीघ्र रिलीव करने के आदेश दिए गए हैं।
निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश गंगवार को नगर पालिका रामपुर और साबिर अली को नगर पालिका परिषद पीलीभीत स्थानांतरित किया गया है। निदेशालय से पहुंचे आदेश में इन्हें शीघ्र रिलीव करने और सप्ताह भर में ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।