फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नगर निगम घर-घर उठाएगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि के सामने शहर को चमकाने की कार्ययोजना का प्रजेंटेशन देने के बाद नगर आयुक्त सोमवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत करेंगे। चार जोन में विभाजित नगर निगम के वार्ड संख्या एक और दो का नगर निगम से, दो और चार का शील चौराहा से शुभारंभ होगा। इसके लिए रविवार को नगर निगम में तैयारियों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारोें को कूड़ा उठाने के एवज में प्रतिमाह 50 और उच्च मध्य या उच्च वर्ग को सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से शुल्क देना होगा। बताया कि कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी तीन-तीन संस्थाओं को दी गई है। जो चार जोन के तहत कूड़ा एकत्रित करेंगी। इनमें जोन वन और टू से दिल्ली स्थित द्वारिका की आयुषी हाइपेजन एंड केयर प्राइवेट लिमिटेड, जोन थ्री से दिल्ली स्थित पालम रोड की पात्था और जोन फोर में बरेली स्थित कैंट की आनंद नारायण एजेंसी को कलेक्शन की जिम्मेदारी दी गई है। यह संस्थाएं शहर के किला गैराज, सीआई पार्क गैराज, बिहार मान नगला और स्वाले नगर के डलावघर में कूड़ा इकट्ठा कर यहां से शहर के बाहर इसका निस्तारण करेंगी। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में प्रत्येक दिन 400 मीट्रिक टन कूड़ा उठाने के लिए 190 गाड़ियां लगाई गई हैं। इसके लिए तीन करोड़ रुपये की बोर्ड से स्वीकृति हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें