फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध यूनिपोल छोड़ निगम टीम ने हटाए होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने सोमवार को कई अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की। चेतावनी भी दी कि अगर बिना अनुमति के दोबारा होर्डिंग लगाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में अवैध यूनिपोल और होर्डिंग न हटाने पर नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाते हुए पार्षदों ने हाल ही में बोर्ड की बैठक में काफी हंगामा किया था। सोमवार को इसके बाद होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी ललितेश सक्सेना ने बताया कि सोमवार को विकास भवन, सेटेलाइट, इंद्रा मार्र्केट और इससे जुड़े करीब आधा दर्जन क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। निगम की कार्रवाई अब रोजाना होगी और शहर में जितने भी अवैध होर्डिंग हैं, उन्हें जल्द हटवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान होर्डिंग लगाने वालों को इस बात की चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा होर्डिंग लगाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें