फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर! बोर्ड नहीं दे रहा बजट.. कैसे पालन करें एनजीटी के आदेश पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में मची रार के बीच अब नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद को पत्र लिखकर कहा है कि एनजीटी और शासन से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सख्त निर्देश हैं, लेकिन निगम कार्यकारिणी और बोर्ड इन आदेशों की अवहेलना कर रहा। मेयर और कार्यकारिणी सदस्यों को पत्र लिखने के बावजूद इसके लिए बजट की मंजूरी नहीं दी जा रही है। इस वजह से डोर-टू-डोर कूड़ा उठना भी बंद हो गया है। उन्होंने कमिश्नर से दिशा निर्देश देने और कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि शासन से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट करने के निर्देश हैं। कहा गया है कि इसकी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद ही नगर निगम किसी अन्य मद में धनराशि व्यय करेगा। इसमें कहा गया है कि अगर इस आदेश की अवहेलना की जाती है तो माना जाएगा कि नगर निगम ने अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं किया है और एनजीटी के अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर आयुक्त ने कहा है कि इस शासनादेश के क्रम में वह नगर निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बजट के प्रावधान को लगातार प्रयासरत हैं। बजट के अभाव में ही एनजीटी के आदेश के बावजूद डोर-टू-डोर कूड़ा उड़ाने की व्यवस्था संचालित नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नगर निगम कार्यकारिणी और बोर्ड, एनजीटी और शासन के आदेशों की खुली अवहेलना कर रहे हैं जबकि वह मेयर और कार्यकारिणी सदस्यों को पत्र लिखकर इस बारे में अवगत करा चुके हैं। उन्होंने कमिश्नर से इस संबंध में दिशानिर्देश देने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें