फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर में रिपोर्ट रद्द नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कान्हा उपवन से दस्तावेज गायब करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में कामधेनु गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य संजीव गौड़ ने कुछ साधुओं के साथ सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में रिपोर्ट रद्द न हुई तो क्रमिक अनशन के साथ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव नदोसी में नगर निगम के कान्हा उपवन में तमाम गायों की मौत के बाद तत्कालीन डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां कई रिकार्ड नहीं मिले तो कान्हा का संचालन कर रहे आचार्य संजीव गौड़ पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसी दौरान गांव के लोगों के हमले के बाद ट्रस्ट ने कान्हा के संचालन से भी हाथ खींच लिए। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के विरोध में आचार्य संजीव गौड़ ने बृहस्पतिवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। कुछ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कुछ साधु-संत भी धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि योगी सरकार गोशाला खुलवा रही है लेकिन निगम प्रशासन ने उन पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अगर सात दिन में रिपोर्ट रद्द न हुई तो वे क्रमिक अनशन और आंदोलन करेंगे। उपसभापति अतुल कपूर ने उनका ज्ञापन लिया। कलक्ट्रेट में भी ज्ञापन दिया गया। आचार्य संजीव गौड़ के साथ सुरेंद्र पांडेय, प्यारे लाल शर्मा, महेश चंद्र पाठक, अरविंद कुमार, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
धरना स्थल पर टूटकर गिरा तार
सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में बिजली लाइन का तार भी टूटकर गिरा पड़ा था। मगर इसे दुरुस्त करने का किसी को ध्यान नहीं था जबकि बिजली सप्लाई होने पर इससे हादसे का खतरा था।
विज्ञापन

समाज सेवा मंच ने मुख्यमंत्री से की जांच की मांग
बरेली। समाज सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कान्हा उपवन में गायों की मौत की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने गायों की मौत का जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन को ठहराते हुए सात बिंदुओं पर पत्र भेजा है। कहा है कि नगर निगम ने यहां शेड नहीं लगवाए, खानपान एवं सफाई की उचित व्यवस्था नहीं की, दवा का इंतजाम भी नहीं है। साथ ही निगम प्रशासन पर नियमानुसार गोवंश का अंतिम संस्कार न कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें