फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट नहीं हुआ स्वीकृत, फिर क्यों किया डोर-टू-डोर का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार्यकारिणी बैठक से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में भी कार्यकारिणी सदस्यों ने डोर-टू-डोर, नाला सफाई, कर्मचारियों को वेतन समेत कई बिंदुओं पर सवाल उठाए। अफसरों के जवाब से भी वे संतुष्ट नहीं हुए। अब इसे लेकर कार्यकारिणी बैठक में घमासान होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि नगर निगम में 1341 स्थाई, 625 संविदा और 220 आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं, फिर भी सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। आउटसोर्सिंग के प्रत्येक कर्मचारी को नगर निगम से 308 रुपये वेतन दिया जा रहा है लेकिन उसे सिर्फ 190 रुपये ही मिलते हैं। इस तरह हर महीने करीब 25 हजार रुपये का गोलमाल हो रहा है। इस पर अफसरों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। डोर-टू-डोर का बजट स्वीकृत कराए बिना टेंडर करने पर भी सवाल उठे तो अफसरों ने कहा कि बजट की प्रत्याशा में ऐसा किया गया है। मगर सदस्य संतुष्ट नहीं हुए। नाला सफाई को 1.70 करोड़ रुपये का बजट मांगने और डीजल पर हुए खर्च को लेकर भी कार्यकारिणी सदस्य असंतुष्ट दिखे। डोर-टू-डोर के चार्ज को लेकर भी वे नाखुश दिखे। इस पर पर्यावरण अभियंता एवं प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान ने कहा कि सभी बिंदुओं पर कार्यकारिणी बैठक में स्पष्ट किया जाएगा। इस दौरान अजय चौहान, सलीम पटवारी, छंगामल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें