फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज नगर पालिका से गायब हो गईं घोटालों की फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज नगर पालिका में कई करोड़ की लागत से कराए गए कार्यों के रिकॉर्ड ही गायब हो गए हैं। रिकॉर्ड न मिलने से नगर पालिका में घोटाले और वित्तीय गड़बड़ी की जांच भी नहीं हो पा रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने इस संबंध में एडीएम प्रशासन/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़ी संख्या में शौचालयों के निर्माण कागजों पर करा दिए गए थे। कई और अनियमितताएं भी उजागर हुईं थीं। यह भी सामने आया था कि चेयरमैन शहला ताहिर नगर पालिका के लेखा संबंधी कार्य किसी मोहम्मद अशरद नाम के किसी बाहरी व्यक्ति से करा रही थीं। इसमें आहरण वितरण और शासन से प्राप्त अनुदान से कराए जाने वाले कार्यों की कई महत्वपूर्ण पत्रावलियां शामिल थीं। यह रिकॉर्ड वापस न होने पर अरशद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी की तरफ से एडीएम प्रशासन वीके सिंह को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया है कि इस मामले में तमाम पत्रावलियां मिल ही नहीं रही हैं। इन रिकार्डों के प्राप्त होने के बाद ही नगर पालिका से संबंधित जांच को आगे बढ़ाया जा सकता है। बताते हैं कि जांच को दबाने के लिए अभिलेखों के साथ हेराफेरी की जा रही है। हालांकि एडीएम प्रशासन ने ईओ सेे रिकार्ड जल्द उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें