बरेली। नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2019-20 की पहली बोर्ड बैठक अब 21 अगस्त को होगी। पिछले दिनों यह बैठक 14 अगस्त को बुलाई गई थी, जिस पर पार्षदों ने अवकाश के चलते आगे बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद मेयर उमेश गौतम ने इसकी तिथि बदलकर 21 अगस्त कर दी है। वहीं, 16 अगस्त को बुलाई गई स्मार्ट सिटी की बैठक भी स्थगित कर दी गई है और यह बैठक अब 22 अगस्त को होगी।