फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वालेनगर में पौधरोपण पर विवाद, मेयर से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वालेनगर में पौधरोपण पर विवाद शुरू हो गया है। लोगों ने उसे होलिकास्थल बताते हुए साजिश के तहत पौधरोपण कराने का आरोप लगाते हुए मेयर उमेश गौतम से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्षद ऐसा करके वहां का माहौल खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन

वार्ड 30 स्वालेनगर में एक स्थान पर बुधवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और पार्षद अलीम खां सुल्तानी की मौजूदगी में पौधरोपण किया था। बृहस्पतिवार को इसको लेकर पंकज पाठक, राजू श्रीवास्तव, राजेश, सुधांशु समेत कुछ लोगों ने मेयर उमेश गौतम से शिकायत की है। इन लोगों का आरोप है कि इस जगह पर होलिका दहन होता है और पार्षद ने पौधे लगवा दिए हैं जिससे होली जलाने में दिक्कत हो। मेयर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, पार्षद अलीम खां सुल्तानी का कहना है कि वह जगह किसी धर्मस्थल की नहीं है। वहां सभी धर्मों के आयोजन होते हैं, किसी को कोई आपत्ति नहीं होती है। जो लोग शिकायत कर रहे हैं, वे स्वालेनगर के रहने वाले भी नहीं हैं, सिर्फ माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें