बरेली। नगर निगम में टैक्स जमा करने के कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि कैंप में दूसरे दिन कुल 2,41,716 रुपये का टैक्स जमा हुआ। इसमें 39,865 रुपये पॉश मशीन के जरिये जमा किए गए, बाकी राशि मैन्युअल जमा की गई है। उन्होंने बताया कि अब निगम की टीमें पॉश मशीन के जरिये घर-घर जाकर भी एटीएम और क्रेडिट कार्ड के जरिये टैक्स जमा करेंगी।