फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जी! आपके राज में भी भ्रष्ट ऐसे मौज मारेंगे.. ईमानदार मारे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला उद्यान अधिकारी के ट्रांसफर के खिलाफ जिले के किसानों ने मुहिम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। सौ से ज्यादा किसानों ने इस ज्ञापन में इस बात पर दुख व्यक्त किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जा चुके और दो-दो विजिलेंस जांच का सामना कर रहे उपनिदेशक के खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन ईमानदार जिला उद्यान अधिकारी का ट्रांसफर करा दिया गया। किसानों ने मुख्यमंत्री से उपनिदेशक को बरेली मंडल से हटाकर जिला उद्यान अधिकारी को फिर बरेली में तैनात कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

हाल ही में बरेली से हटाकर रामपुर भेजी गईं जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पूजा का कुछ महीनों में ही तीसरी बार ट्रांसफर किया गया है। इन तबादलों के पीछे डॉ. पूजा अपने ही विभाग के उपनिदेशक मनोहर सिंह से टकराव प्रमुख वजह रही। हाल ही में बरेली में उनकी दोबारा तैनाती के बाद उपनिदेशक की ओर से उनके खिलाफ कई जिला प्रशासन को लिखे गए। जिला प्रशासन की ओर से इन पर उन्हें कई नोटिस जारी किए गए। शासन को भी रिपोर्ट भेज दी जिसमें बरेली में उनकी तैनाती को राजकीय हितों के गैरमाकूल बताया गया। इसके बाद उन्हें फिर रामपुर ट्रांसफर कर दिया गया।
हालांकि अपने ट्रांसफर से पहले जिला उद्यान अधिकारी ने सीडीओ को लिखे नोटिस के जवाब में सारी परतें उधेड़ दीं। इस पत्र में उन्होंने उपनिदेशक मनोहर सिंह के भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जाने, दो विजिलेंस जांच जारी होने, किसानों और लाभार्थियों का भुगतान हड़प लेने और उन पर भी भ्रष्टाचार के लिए दबाव बनाने के तमाम साक्ष्य भेजे थे। यह भी लिखा कि उन्हें इस बात पर काफी घुटन और आत्मग्लानि हो रही है कि महिला होने के कारण पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी डीएम की ओर से उनके खिलाफ कई पत्र शासन को लिखे गए हैं, जबकि उपनिदेशक के भ्रष्टाचार के मामलों पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि इसके बावजूद अगले ही दिन उनका ट्रांसफर आदेश जारी हो गया। उधर, उपनिदेशक को बरेली और शाहजहांपुर में जिला उद्यान अधिकारी का पदभार संभालने का भी रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

अब किसानों ने उनके तबादले के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा है कि यह पूरा प्रकरण उनके लिए काफी दुखी करने वाला है। डॉ. पूजा ने अपने कार्यकाल में सरकारी योजनाओं का पूरी तत्परता से किसानों को लाभ दिया। दूसरी ओर भ्रष्ट अधिकारी होने के बावजूद उपनिदेशक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डॉ. पूजा को दोबारा बरेली में तैनात करने और उपनिदेशक को मंडल से हटाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें