फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी से भिड़े पार्षद, कम कराया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गाय छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये जुर्माना मांगने पर पार्षदों ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव कर लिया और हंगामा कर आदेश दिखाने को कहा। काफी बहस के बाद उन्होंने 11 सौ रुपये प्रति गाय जुर्माना लेकर मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर आयुक्त ने बरेली कॉलेज चौराहे पर खड़े होकर सड़क पर घूम रही कई गाय पकड़वा दी थीं। इनमें से चार गाय सिकलापुर के लोगों की थीं। जब यह लोग प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान के पास पहुंचे तो उन्होंने प्रति गाय पांच हजार रुपये जुर्माना मांगा। इस पर वे लोग पार्षदों के पास पहुंच गए। इसके बाद उपनेता छंगामल मौर्य, उपसभापति अतुल कपूर, राजकुमार गुप्ता, अब्दुल कयूम मुन्ना, मुनेंद्र यादव समेत तमाम पार्षदों ने एकजुट होकर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव कर लिया। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त ने प्रति गाय पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं तो पार्षद हंगामा कर लिखित आदेश दिखाने की बात कहने लगे। इसके बाद काफी देर तक बहस चली और 11 सौ रुपये प्रति गाय जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें