फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाए लाल निशान मगर नहीं चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली जंक्शन से कचहरी तक अवैध कब्जों पर लाल निशान तो लगा दिए गए लेकिन पुलिस फोर्स उपलब्ध न होने की वजह से बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू नहीं हो सका। इस रोड पर निगम की टीम ने आबकारी भवन और रेस्टोरेंट समेत 50 से ज्यादा दुकानों पर लाल निशान लगाए हैं और मुनादी करके लोगों को अतिक्रमण हटाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की योजना बनाकर दस जुलाई से अभियान चलाने का कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत बुधवार को कचहरी चौराहे से जंक्शन तक अतिक्रमण हटाना जाना था। यहां एक दिन पहले ही निगम की टीम ने अतिक्रमण भी चिह्नित कर दिया था, जिसमें तमाम रसूखदाराें के कब्जों पर भी लाल लगाए गए थे। मगर उर्स की वजह से फोर्स न मिलने से बुधवार को अभियान नहीं चल सका। अभियान की शुरुआत अब बृहस्पतिवार को होने की संभावना जताई जा रही है।

नाले पर आबकारी भवन, सड़क पर दुकानें
निगम टीम ने आबकारी भवन की दीवार और रोजगार दफ्तर के बाहर नाले पर बनी दुकानों पर पर लाल निशान लगाया है। जंक्शन चौराहे के पास धर्मशाला वाली मार्केट में रेस्टोरेंट समेत दर्जन भर दुकानों, आगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की सीढ़ियां और तहसील के दोनों ओर करीब तीन दर्जन दुकानों पर भी लाल निशान लगाए गए हैं, जिनमें बीज, वेल्डिंग और खानपान आदि की दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें