फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर वाली नहीं पॉल साहब वाली शॉप चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वेडिंग जोन और पोर्टेबल शॉप चले लंबे घमासान के बाद नगर निगम और डूडा में वेडिंग जोन को लेकर फिर कवायद शुरू हुई है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता वाली टाउन वेडिंग कमेटी ने पूर्व में बनाए गए छह जोन को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। मगर ‘दोस्ती’ के चलते अब सबकुछ खामोशी से हो रहा है और इस पर कोई विरोध या चर्चा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने पिछले दिनों जिला पंचायत रोड पर लगाई पोर्टेबल शॉप को लेकर आपत्ति उठाई थी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कराई गई और पोर्टेबल शॉप लगाने से लेकर वेडिंग जोन तक सबकुछ अवैध करार दे दिया गया। व्यापारी नेता और पार्षद पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई, जिसको लेकर लंबा घमासान चला। मेयर और नगर आयुक्त खुलकर एक-दूसरे के विरोध में आ गए। विवाद चरम पर पहुंचा तो मुख्यमंत्री और शासन के दखल पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने दोनों को बैठाकर ‘दोस्ती’ करा दी। इसके बाद सबकुछ शांत हो गया और निगम के कार्य शुरू हो गए।
पूर्व नगर आयुक्त के कार्यकाल में शहर में 24 वेडिंग जोन घोषित किए गए थे। इन पर ही मेयर उमेश गौतम पोर्टेबल शॉप लगवाना चाहते थे और इंदिरा मार्केट से शुरुआत की गई थी। अब वेडिंग जोन को लेकर मौजूदा नगर आयुक्त ने कवायद शुरू की है और इनमें से छह जोन को नो वेडिंग जोन घोषित कर दिया गया है। इसमें मालगोदाम-चौपुला रोड, एलन क्लब सब्जीमंडी, चौपुला से हनुमान मंदिर रोड, मालियों की पुलिया, अक्षर विहार और जीआरएम रोड शामिल हैं। यहां पर नो वेंडिंग जोन का बोर्ड लगाने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसको लेकर नगर निगम में चर्चाएं तो हैं लेकिन कोई कुछ खुलकर नहीं बोल रहा।
विज्ञापन

फड़ वाले खुद लगाएंगे दुकान
पोर्टेबल शॉप पर चले लंबे विवाद के बाद अब टाउन वेडिंग कमेटी ने तय किया है कि नगर निगम फड़ व्यापारियों को सिर्फ जगह उपलब्ध कराएगा। पोर्टेबल शॉप या ठेला देने की जिम्मेदारी नगर निगम की नहीं होगी। इसको लेकर भी सवाल उठ रहा है कि जब फड़ व्यापारी अपनी मर्जी से दुकानें बनवाएंगे तो एकरूपता कैसे आएगी।
नये नियम से इंदिरा मार्केट के व्यापारी खतरे में
टाउन वेडिंग कमेटी ने तय किया है कि अब वेडिंग जोन में किसी भी रोड पर सिर्फ एक तरफ ही दुकानें लगेंगी, रोड के दोनों ओर दुकानों के लिए जगह आवंटित नहीं होगी। ऐसे में इंदिरा मार्केट को लेकर फिर सवाल खड़ा हो गया है, जहां सड़क के दोनों ओर ही दुकानें लगी हैं। मगर निगम अफसरों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
नए वेडिंग जोन भी प्रस्तावित
पुराने छह वेडिंग जोन खत्म होने के साथ ही कुछ नए वेडिंग जोन भी प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें किला पुल के नीचे, आईवीआरआई-डेलापीर रोड, चौधरी तालाब और कुदेशिया फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके अलावा मिनी बाईपास और इस्लामिया कॉलेज के पास दुकानों को जगह देने के लिए संबंधित विभाग की अनुमति ली जाएगी।
.. तो हटेंगी पार्षद की लगवाई दुकानें
पोर्टेबल शॉप लगवाने के दौरान ही एक भाजपा पार्षद ने कटरा चांद खां में आधा दर्जन से ज्यादा पोर्टेबल शॉप लगवा दी हैं। यह दुकानें अतिक्रमण हटवाने के बाद लगवाई गई हैं। मगर टाउन वेडिंग कमेटी ने खुर्रम गौटिया के साथ ही कटरा चांद खां रोड पर लगाई दुकानों को अवैध करार दे दिया है।
वर्जन
पूर्व में 24 वेडिंग जोन तय किए गए थे। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद जहां वेडिंग जोन के चलते जाम लगने की संभावना थी, ऐसी जगहों को वेडिंग जोन से हटाया गया है। कुछ नई जगह प्रस्तावित की गई हैं। इंदिरा मार्केट का प्रकरण शासन में विचाराधीन है, अभी उस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। - ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें