बहेड़ी। नदियों से अवैध रूप से रेत का खनन करके डंपरों में भरकर स्टोन क्रशरों में भेजा जा रहा है। ये डंपर नदेली रोड से गुजरते हैं, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गुजरने पर राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों ने अवैध खनन को रोकने की मांग की है, जिससे डंपरों की आवाजाही रोकी जा सके।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, आसपास की नदियों में अवैध खनन करके रेत को डंपरों में भरकर उसका परिवहन आधी रात के बाद किया जाता है। डंपरों में रेत भरकर उत्तराखंड के स्टोन क्रशरों तक पहुंचाई जाती है। रेत से ओवरलोड डंपर नदेली मार्ग से गुजरते हैं। मार्ग पहले से ही टूटा हुआ है। डंपरों की आवाजाही से और जर्जर हो गया है। मार्ग की मरम्मत शुरू हो गई है। लेकिन डंपरों की आवाजाही बरकरार है। यह मार्ग उत्तराखंड के टनकपुर हाईवे से सितारगंज रोड को जोड़ता है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि हाईवे के मार्ग को छोड़कर इस मार्ग से गुजरकर आवाजाही करके वन विभाग की रॉयल्टी की चोरी करते हैं। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन,
सरकारी राजस्व की चोरी करके रेत का परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम इस मार्ग पर लगाकर इस तरह के डंपरों को पकड़ा जाएगा। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी