फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने कस्बे के स्मैक तस्कर नदीम उर्फ राजू चौखटा को गिरफ्तार कर उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद की है। नदीम को कुख्यात स्मैक तस्कर नन्ने लंगड़ा का करीबी बताया जाता है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 11 बजे हाईवे पर राधाकृष्ण मंदिर चौराहे पर एक युवक टिन शेड के पास दिखा। पुलिस ने उसे बुलाया तो वह रहपुरा अंडरपास की तरफ भागने लगा। दो सिपाहियों ने बाइक से पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नदीम उर्फ राजू निवासी मोहल्ला सराय बताया। बोला, वह दो तस्करों को स्मैक देने के लिए उनका इंतजार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक नदीम स्मैक तस्कर नन्ने लंगड़ा के लिए काम करता है। नन्ने लंगड़ा जेल में है, इसलिए नदीम तस्करी का काम संभाले है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद