फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना की मौत का मामला: 'कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे, पुलिस को सूचना दे दो', तौसीफ के आखिरी शब्द, पत्नी का दावा

Sun, 03 May 2026 12:47 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिहार के किशनगंज जिले के मौलाना तौसीफ रजा का शव बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था। उनकी पत्नी ने घटना के पीछे गहरी साजिश का आरोप लगाया है। दावा किया कि घटना से पहले तौसीफ ने उन्हें फोन कर बताया था कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।  
विज्ञापन
मौलाना तौसीफ रजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार निवासी मौलाना तौसीफ रजा का परिवार रविवार को बरेली आ सकता है। यहां उनकी ओर से पुलिस या जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। परिवार के लोग एसपी सिटी के संपर्क में हैं, जिस ऑडियो को लेकर साजिश का दावा किया जा रहा है, उसकी जांच के बाद स्थिति साफ हो सकती है।

विज्ञापन


बिहार के किशनगंज जिले के पठामारी बाकू टोली इलाके के निवासी 30 साल के मौलाना तौसीफ रजा बीते रविवार को बरेली से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह कैंट के पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। कैंट पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया तो चोटों से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने ट्रेन से गिरकर मौत का मामला माना और अगले दिन परिजन उनका शव लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी की हत्या के आरोपी फौजी की प्रेमिका सुरभि यादव गिरफ्तार, अवैध संबंध में रची थी साजिश
विज्ञापन


अब तौसीफ की पत्नी तबस्सुम ने एसपी सिटी मानुष पारीक को कॉल करके बताया कि बरेली से रवाना होते वक्त रात में पति ने उन्हें कॉल की थी। बताया था कि उन्हें कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। जल्दी शाहजहांपुर पुलिस को सूचना दे दो। पत्नी ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, बाद में उनका नंबर बंद मिलने पर इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया।

विज्ञापन

बरेली के मदरसे में हुई थी पढ़ाई 
परिवार के मुताबिक, तौसीफ का बरेली से पुराना नाता है। उनकी शिक्षा बरेली दरगाह के पास स्थित मदरसे से हुई और यहां से सीवान जाकर वहां की मस्जिद में वह इमाम बन गए। सूत्रों के मुताबिक, वह बरेली में दरगाह से जुड़े लोगों के पास इस उद्देश्य से आए थे कि उन्हें बरेली में इमाम का काम मिल जाए। परिवार को इसमें गहरी साजिश और हत्या का शक है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मौलाना तौसीफ रजा की पत्नी ने कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में बताया है। हालांकि वह सीवान में ही कार्रवाई कराना चाहती थी। वहां से उन्हें बुलाया गया है। अगर वह चाहेंगी तो पुलिस मामला दर्ज करके विवेचना में सच्चाई सामने लाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें