फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'घरवाले बेच गए थे, मैंने जिस्म नहीं बेचा...मेहनत की', मुनारा बी की संपन्नता ने अफसरों-एजेंसियों को चौंकाया

Sun, 24 Aug 2025 03:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज निवासी दोनों बांग्लादेशी बहनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, पर मुनारा बी की संपन्नता देखकर अफसर और एजेंसियां चौंक गई हैं। एसपी सिटी दफ्तर से कोर्ट जाते वक्त मुनारा ने बताया कि घरवाले आठ नौ साल की उम्र में बरेली में किसी को बेच गए थे। वह जवान हुई तो यहां लोगों के घरों में काम करने लगी। लोग उसे गलत नजर से देखते थे। तब उसने रिक्शा चालक यासीन से शादी की। 
विज्ञापन
मुनारा बी, सायरा बानो और तस्लीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज निवासी दोनों बांग्लादेशी बहनों की माली हालत खराब है, वहीं बड़ी बहन मुनारा बी की संपन्नता ने अफसरों व एजेंसियों को चौंकाया है। विदेशी फंडिंग व जासूसी के संदेह के बीच मुनारा खुद को लाचार साबित करने की कोशिश करती रही। बताया कि घरवालों ने उसे बेच दिया था, पर उसने जिस्म नहीं बेचा। मेहनत से परिवार को बनाया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी दफ्तर से कोर्ट जाते वक्त मुनारा ने बताया कि घरवाले आठ नौ साल की उम्र में बरेली में किसी को बेच गए थे। वह जवान हुई तो यहां लोगों के घरों में काम करने लगी। लोग उसे गलत नजर से देखते थे। तब उसने रिक्शा चालक यासीन से शादी की। 

उसने अपने भाई-बहनों की शादी नजदीकी रिश्तेदारियों व पति के करीबी परिवारों में करवा दी। कुछ साल बाद पति की मौत हो गई। तब उसने चारों बच्चों को पाला। बच्चे बड़े हुए तो परिवार की जरूरतें बढ़ीं। तब उसने कमाई बढ़ाने की बात सोची। वह जिस्म बेचती तो और ज्यादा कमा सकती थी, लेकिन उसने मेहनत का रास्ता चुना।
विज्ञापन

'घरेलू काम करने वाले लोगों की अच्छी कमाई होती है'
उसे पता लगा कि खाड़ी देशों में घरेलू काम करने वाले लोगों की अच्छी कमाई होती है। इसीलिए उसने चक महमूद में रहने वाले अफसर नाम के दलाल से मिलकर कागजात व पासपोर्ट बनवाया था। अफसर ने उससे कहा कि ज्यादा उम्र की वजह से तुम्हें काम के लिए वीजा नहीं मिल पाएगा। तब उसकी बहन सायरा बानो के कागज उससे लेकर पासपोर्ट बनवा दिया। 

 

मुनारा ने कहा कि वह कम पढ़ी-लिखी है। उसे नहीं पता कि किसने उसके नाम से क्या जालसाजी की? अफसर के करीबियों ने विदेश जाने के लिए उसका वीजा बनवाया। सायरा बानो का कहना था कि मुनारा ने उसके पहचान पत्र मांगे तो उसने दे दिए। उसे नहीं पता कि बहन ने क्या किया। तस्लीमा ने बताया कि वह परिवार के साथ गरीबी में वक्त काट रही है। उसे नहीं पता था कि बहन की वजह से वह फंस जाएगी। उसके बच्चे उसकी राह देख रहे होंगे।
 
विज्ञापन

मुनारा के दो भाई भी जांच के दायरे में
मुनारा का एक भाई अजीजुल इस्लाम हाफिजगंज में रहता है। एसपी सिटी ने बताया कि जानकारी मिली है कि मुनारा के दो भाई हाफिजगंज क्षेत्र में रहते हैं। जाहिर है कि उनकी पहचान भी बांग्लादेशी रही होगी। उन लोगों ने भी अवैध नागरिकता के दस्तावेज बनवाए होंगे तो इन्हीं धाराओं में उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। ये लोग खुद को सगे भाई-बहन बता रहे हैं, पर इसकी पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें