फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Protest: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन से दूर रहें मुसलमान; जताई ये आशंका

Sat, 06 Jun 2026 11:19 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन मुस्लिम नौजवान दूर रहें। जब यह कार्यक्रम चल रहा हो तो उस इलाके से भी न गुजरें।
विज्ञापन
सीजेपी के प्रदर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की बड़ी अपील। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम नौजवानों से अपील की है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना-प्रदर्शन से दूर रहने को कहा है। मौलाना ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन से मुस्लिम नौजवान दूर रहें। जब यह कार्यक्रम चल रहा हो तो उस इलाके से भी न गुजरें। 

विज्ञापन




रजवी ने आशंका जताई है कि किसी भी विवाद की जिम्मेदारी मुस्लिम युवाओं पर डाली जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अंदेशा है कि कहीं कोई बवाल या विवाद होता है तो उसकी जिम्मेदारी मुस्लिम नौजवानों के सिर फोड़ दी जाएगी। रजवी ने पिछले धरना-प्रदर्शनों का हवाला दिया। इनमें एनआरसी, वक्फ संशोधन बिल का विरोध और किसान आंदोलन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों के परिणाम सभी ने देखे हैं। रिजवी ने मुस्लिम नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर वर्ग को निशाना बनाने की आशंका
मौलाना रजवी ने एक फारसी कहावत का उल्लेख किया कि नज़ला उसी के कमजोर हिस्से पर गिरता है। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान एक कमजोर अल्पसंख्यक हैं। इसलिए किसी भी बवाल में मुस्लिम नौजवान ही बलि का बकरा बन सकते हैं। उन्होंने दिल्ली के मुस्लिम युवाओं से विशेष अपील की है। उनसे धरना-प्रदर्शन में शामिल न होने और उस इलाके से दूर रहने को कहा गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें