बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि देश के 30 करोड़ मुसलमान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। वे इंडिया गठबंधन से यह उम्मीद लगाए हुए थे कि उनकी समस्याओं पर कुछ चर्चा होगी, मगर बैठक में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इससे मुसलमानों को मायूसी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदि ने अपनी निजी समस्याओं और स्वार्थ पर बहुत सी बातें कहीं, मगर मुसलमानों के मसलों पर कोई बात नहीं हुई। मुसलमानों की उम्मीदों पर इंडिया गठबंधन ने पानी फेर दिया है।