फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में हुई ताजुश्शरीया की जिंदगी पर तकरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जुमे की नमाज से पहले शहर व गांव की तमाम मस्जिदों में ताजुश्शरीया की जिंदगी पर तकरीरें की गईं। साथ ही उनकी दीनी खिदमात पर भी इमाम व उलमा ने रोशनी डाली।
विज्ञापन

हजरत अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) का उर्स 9 एवं 10 जुलाई को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर होने जा रहा है। इसी सिलसिले में यह तकरीरें हुईं। साथ ही उर्स ताजुश्शरीया में होने वाले कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया। पिछले दिनों उर्स को लेकर दरगाह पर काजी उल कुज्जात मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सदारत में इमामों की बैठक हुई थी, जिसमें उर्स प्रभारी सलमान हसन खान ने इमामों से जुमे को तकरीर के संबंध में अपील की थी।
मीडिया प्रभारी समरान खान के अनुसार यह तकरीर मस्जिद बारादरी, हबीबिया मस्जिद, मस्जिद हाजी इस्लाम खान, अब्बासियान मस्जिद, मकबरे वाली मस्जिद, लोहरान मस्जिद, हबीब शाह मस्जिद, मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, रजा मस्जिद, हाथीखाना मस्जिद, लाल मस्जिद, अजहरी मस्जिद आदि से की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें