फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने वकील पर किया हमला, पीठ में चाकू मारा, गला दबाने की कोशिश

Sun, 31 May 2026 05:34 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रेम नगर इलाके में शनिवार रात दूसरे समुदाय के युवक ने एक वकील पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। गला दबाने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन
पीड़ित वकील - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर इलाके में बिलाल घोसी नाम के युवक ने वकील बृजेश मिश्रा और उनके मामा-मामी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वकील घायल हो गए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ये घटना बगिया वाली गली गुलाबनगर में शनिवार रात हुई। 

विज्ञापन


चाकू से किया हमला 
सुभाष नगर निवासी एडवोकेट बृजेश मिश्रा ने बताया कि वहां वे अपने मामा के घर गए थे। वहां से वापस जाने को वह जैसे ही बाइक पर बैठे तो हमलावर बिलाल घोसी यहां आया और उनको पीछे से पकड़ लिया। उन पर चाकू से हमला किया। जब उनके मामा-मामी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो बिलाल ने उनका गला दबाया और चाकू से उन पर भी हमला किया। 

जिला बदर घोषित है आरोपी 
फिर जानलेवा हमले की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित वकील ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची। बिलाल घोसी जिला बदर और गैंगस्टर है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है। प्रेम नगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बृजेश मिश्रा की तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें