फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने हमसफर चुन लिया है': रोशनी ने धर्म परिवर्तन कर किया प्रेम विवाह, अब सता रहा खतरा; लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 23 Apr 2023 11:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बदायूं की युवती ने प्यार में अपने परिवार को छोड़ दिया और धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ शादी कर ली। उसने कहा कि वह बालिग है। उसने अपने फैसले लेने का अधिकार है। 
विज्ञापन
रोशनी और शिवम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली युवती ने धर्म बदलकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में युवती और उसके प्रेमी ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। प्रेम विवाह के बाद युवती ने अपने परिवार से जान को खतरा भी बताया है।

विज्ञापन


बदायूं शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी युवती रोशनी बेगम और थाना उझानी के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी शिवम गुप्ता के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन धर्म और परिवार के लोग रुकावट बन रहे थे। 

पिता दूसरी जगह करना चाहते थे शादी 

रोशनी का कहना है कि उसके पिता उसकी शादी जबरन दूसरी जगह करना चाहते थे, लेकिन वह शिवम प्यार करती है। उसके साथ ही जीवन बिताना चाहती थी। जब दोनों को कोई रास्ता नहीं सूझा तो उन्होंने अपना घर परिवार छोड़ दिया और बरेली आ गए। 

बालिग होने के दिखाए प्रमाण पत्र 

प्रेमी युगल ने शुक्रवार को अगस्त मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। रोशनी का कहना है कि उसने अपना हमसफर चुन लिया है और वह खुश है। अपना आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाते हुए रोशनी ने बताया कि वह बालिग है, उसको अपने फैसले लेने का अधिकार है। 
विज्ञापन

रोशनी ने एक वीडियो के जरिये अपने परिवार से खतरा बताया। उसने कहा कि उसे और उसके पति को घरवालों से खतरा है। उसने डीएम और एसएसपी से सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें