फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहाना ने प्यार में बनी सरस्वती: मंदिर में वीरेंद्र के साथ किया प्रेम विवाह, भगवान कृष्ण को बताया आराध्य

Thu, 27 Jul 2023 07:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फरहाना ने कहा कि मैंने वीरेंद्र के साथ शादी कर ली है। इसमें किसी का जोर दबाव नहीं है, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। उसने कहा कि मायके वाले मेरे ससुराल वालों को परेशान न करें। 
विज्ञापन
फरहाना और वीरेंद्र ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फरहाना नाम की युवती ने प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। अपना नाम सरस्वती कर लिया। इसके बाद उसने एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कह रही है कि हिंदू धर्म अपनाने और प्रेम विवाह करने पर उसके घरवाले धमकी दे रहे हैं। अगर उसके साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार घरवाले होंगे। युवती ने एसएसपी के यहां शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी फरहाना के मुताबिक उसकी उम्र 20 साल है। चार साल पहले उसकी दोस्ती गांव के ही वीरेंद्र से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों विवाह करने का फैसला कर लिया, लेकिन दोनों का धर्म अलग होने के कारण घरवालों उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके चलते फरहाना ने घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गई। दोनों ने शहर के मंदिर में विवाह कर लिया। बृहस्पतिवार को युवती का एक वीडियो सामने आया है। 

ये भी पढ़ें- 'धरती के भगवान' का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू धर्म के प्रति है आस्था 

वीडियो में युवती कह रही है कि मेरा नाम फरहाना है। मैंने वीरेंद्र के साथ शादी कर ली है। इसमें किसी का जोर दबाव नहीं है, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। फरहाना ने कहा कि मायके वाले मेरे ससुराल वालों को परेशान न करें। फरहाना ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फरहाना ने यह भी बताया कि उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी थी। उसकी हिंदू धर्म के प्रति आस्था है। भगवान कृष्ण की पूजा करती है।  

ये भी पढ़ें- Honey Trap: लड़की ने की वीडियो कॉल, उतार दिए अपने कपड़े, बुरे फंसे 'दरोगा जी'

उधर, फरहाना के पिता ने उसे नाबालिग बताते हुए थाना शेरगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि फरहाना की उम्र 17 साल है, उसे वीरेंद्र कश्यप नाम का युवक बहला फुसलाकर ले गया है। इस पर फरहाना का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से वीरेंद्र के साथ आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें