भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ दिन पूर्व युवक के मौत के मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव निवासी राजेश पुत्र गंगा सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सात अक्तूबर को सुबह करीब छह बजे गांव का ही विरम यादव, गजेंद्र यादव, जितेंद्र यादव उसके पुराने मकान पर आ गए। उसके बेटे पंकज को गाली देते हुए मकान खरीदने की बात कहते हुए इसको खाली करने को कहा। बढ़ते विवाद को देखते हुए युवक ने पुलिस को बुला दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर बाद में छोड़ दिया।
पीड़ित पिता ने बताया कि आठ अक्तूबर को सुबह उनकी बेटी बेटे पंकज को चाय देने दूसरे मकान में गई तो उसने विरम यादव, विजय यादव, गजेंद्र व जितेन्द्र को उसके मकान से निकलकर भागते देखा। शोर मचने पर अंदर जाकर देखा तो बेटा पंकज अंदर कुंडे से लटका मिला। शोर पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद डॉक्टर ने पुत्र को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। संवाद