फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निगोही। प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने रिश्ते के देवर संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और रिश्ते के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद सीओ सदर कुलदीप सिंह गुनावत ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव शहतेपुर निवासी राजवीर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। करीब चार साल पहले राजवीर की शादी शाहजहांपुर के मोहल्ला अब्दुल्लागंज निवासी अंजलि से हुई थी। शादी के बाद से राजवीर पत्नी अंजलि के अलावा छोटे भाई और दो बहनों के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक 28 मई को राजवीर परिवार सहित गांव निबारी में आयोजित अपने फुफेरे भाई बबलू के तिलक समारोह में गया था। दो दिन बाद 30 मई की शाम करीब पांच बजे राजवीर और उसकी पत्नी घर लौट आए। उनके साथ राजवीर का फुफेरा बबलू भाई भी आया था। जबकि राजवीर का छोटा भाई अजयपाल और दोनों बहनें बुआ के घर रुक गई थीं। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई संदीप ने बताया कि शनिवार रात में करीब तीन बजे उसे राजवीर के चीखने की आवाज सुनाई दी। उसने जाकर देखा तो राजवीर जमीन पर बेसुध पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। राजवीर की पत्नी घर में मौजूद थी, जबकि बबलू निकलकर भाग चुका था। संदीप के बताने पर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। मगर तब तक राजवीर की मौत हो चुकी थी। संदीप ने फोन करके इसकी जानकारी राजतीवर के छोटे भाई अजयपाल को दी। अजयपाल दोनों बहन के साथ लौटा, जिसके बाद कोहराम मचने लगा। इस बीच निगोही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अजयपाल ने पुलिस को बताया उसके रिश्ते के भाई बबलू और राजवीर की पत्नी अंजलि के प्रेम संबंध हैं। इसका पता लगने पर राजवीर विरोध करता था। उसने कई बार बबलू को फटकारा भी था। आरोप है कि पत्नी अंजलि ने बबलू के साथ मिलकर राजवीर की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बबलू अजयपाल की दी तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजलि व निगोही थाना क्षेत्र के गांव निबारी निवासी बबलू के विरुद्ध धारा 302 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने अंजलि को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें