फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्यारोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
भमोरा। हत्या अरोपी पति को भेजा जेल-संवाद
विज्ञापन
भमोरा। मंगलवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत मारपीट से हुई थी। इसका खुलासा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से किया है। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

भाई रामबाबू ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति शेर सिंह बहन शकुंतला को आए दिन परेशान कर मारपीट करता था। इसी बीच बहन ने एक पुत्र व दो पुत्रियों को जन्म दिया। इसके बावजूद भी शेर सिंह का बहन के प्रति रवैया नहीं बदला। मंगलवार दोपहर बाद शेर सिंह अपने परिजनों के साथ दूसरी शादी की बात कर रहा था, जिसका बहन शकुंतला ने विरोध किया तो पति शेर सिंह ने बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव बरामदे में छोड़ अपने परिजनों के साथ फरार हो गया।
मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें शकुंतला की पीट-पीट कर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने पति के साथ पिता अमर सिंह व छोटे भाई के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के पास बाहर जाने की फिराक में खड़े शेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें