बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव बारी के नगला में पकौड़ी विक्रेता राजीव भुर्जी की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को पिता-पुत्र को जेल भेज दिया। आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शनिवार रात बारी के नगला में पकौड़ी विक्रेता राजीव भुर्जी की हत्या कर दी गई थी। रविवार को सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने हत्याकांड का खुलासा किया। हत्यारोपी सुनील और उसके पिता मेवाराम ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। सुनील ने बताया कि पहले वह बाजार में जिस जगह पकौड़ी का ठेला लगाता था वहां राजीव ठेला लगाने लगा। उसको मना किया तो वह लड़ाई झगड़े पर उतर आया।
शनिवार को वह गुस्से में थे और राजीव को पीटकर सबक सिखाने के लिए उसके घर में घुस गए। उसके सिर में लाठी डंडे मारे जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि मेवाराम का दूसरा बेटा मुनील फरार है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दो चोटों से सिर फटने और ज्यादा खून बहने से राजीव की मौत होने की पुष्टि की गई। संवाद