बहेड़ी। पिछले काफी दिनों से नगर में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा था। लगभग दो दर्जन लोगों को काट लिया। इसमें कुछ लोगों को भर्ती कराना पड़ा था। अब नगर पालिका ने आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है।
बीते संपूर्ण समाधान दिवस में सभासद ताहिर पप्पू के नेतृत्व में सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की थी। जिस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विरेंद्र प्रताप सिंह ने मेरठ से कुत्ते पकड़ने के जाल मंगा कर स्वस्थ निरीक्षक को आवारा कुत्तों को पकड़वाने का जिम्मा सौंपा था। स्वस्थ निरीक्षक अहमद हसन ने सफाई कर्मियों की टीम को लगाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने का काम शुरू कर दिया। संवाद