फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़कों-नालियों पर 70 करोड़ खर्च करेगा नगर निगम

Thu, 16 Apr 2026 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इस रकम से शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जलभराव की समस्या से निजात के लिए नाले-नालियों का निर्माण कराया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार से मिले अनुदान की इस राशि का उपयोग पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से करने के लिए सख्त गाइड लाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

महापौर उमेश गौतम ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण और नई सड़कों का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, मानसून से पहले नालों की सफाई और नए ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है। विकास कार्यों में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए भी एक समानांतर अभियान चलाया जाएगा। गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों और काम में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
योजना के तहत शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, स्कूलों और अस्पतालों के आसपास के इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। अफसरों का मानना है कि योजना के धरातल पर उतरने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से होगा काम
नगर निगम ने इस काम को चार चरणों में विभाजित किया है। पहले चरण में सभी चिह्नित क्षेत्रों का सर्वे कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम आवंटित किए जाएंगे। निर्माण के अंतिम चरण में गुणवत्ता परखी जाएगी। हर सप्ताह आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट वार प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। नगर निगम ने जनता से भी इस कार्य में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें