फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नोकझोंक के बीच हटाया अतिक्रमण, नगर निगम की टीम ने वसूला 10 हजार रुपये का जुर्माना

Thu, 12 Mar 2026 06:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को कोतवाली से कुतुखाना तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने कोतवाली से कुतुखाना तक चलाया अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में स्वच्छ सर्वेक्षण नजदीक आते ही नगर निगम ने कमर कस ली है। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध बृहस्पतिवार को एक बार फिर से अभियान चला और रोड किनारे लगाई गई दुकानों को हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम की अतिक्रमण करने वालों से बहस भी हुई लेकिन टीम ने किसी की एक न सुनी अतिक्रमण हटा दिया। मौके से जुर्माना भी वसूला गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने कोतवाली से लेकर कुतुबखाना तक अभियान चलाया। जल्द ही शहर के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है, जो शहर के स्वच्छता के साथ-साथ सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को भी देखेगी। इसलिए निगम ने होली के बाद अभियान की फिर से शुरुआत कर दी है। कोतवाली से लेकर कुतुबखाने तक सबसे ज्यादा अतिक्रमण रहता है। अतिक्रमण करने वाले लोग रोड किनारे ही समान को सजा लेते है जिससे रास्ता बाधित होता है। 

विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई 
होली के बाद अब कुछ ही दिन में ईद भी आने वाली है, ऐसे में बाजारों में फिर से भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है, जिसके कारण दिन भी जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार व्यापारियों ने नोक झोंक भी हुई, लेकिन टीम ने किसी की न सुनी और अतिक्रमण को हटा दिया। वहीं, व्यापरियों की दुकानों के बाहर रखा समान भी हटाने को कहा गया। टीम ने अभियान के दौरान 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें