शहर को मिलेगा लाभ
इस प्लांट के शुरू होने से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। कूड़े के निस्तारण में तेजी आएगी, जिससे बाकरगंज में जमा कूड़े का पहाड़ खत्म होगा। तीन लाख टन से अधिक कूड़े के ढेर से होने वाली दुर्गंध और गंदगी से लोगों को राहत मिलेगी। प्लांट के शुभारंभ मौके पर इस मौके पर वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण यादव , पशुधन अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।