फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 18 लाख टैक्स बकाया मिलने पर कई संपत्तियां नगर निगम ने की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने कर जमा न करने वाले बकायेदाराें पर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। सोमवार को टीम से जोन-1 में अभियान चलाकर 18 लाख से अधिक बकायेदारों की कई संपत्तियों को सील कर दिया। टीम ने कई से मौके पर ही रकम जमा कराई।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि पहली कार्रवाई स्वालेनगर में मौलवी यूनुस के यहां हुई, इन पर निगम का 2,09,563 रुपये कर बकाया था, जिसके सापेक्ष इन्होंने 60 हजार रुपये मौके पर जमा कराए। दूसरी कार्रवाई सैदपुर हॉकिंस में सफू के यहां हुई इसके ऊपर 2,17,995 रुपये बकाया निकले, जिसके सापेक्ष 1 लाख रुपये मौके पर जमा कराए गए। तीसरी कार्रवाई अशरफ के यहां हुई इस पर 2,22,442 रुपये बकाया निकले, रुपये जमा न करने पर इन्हें सील कर दिया गया। इसके बाद टीम खन्नू मोहल्ला में मुरसार अहमद के यहां गई इन पर गई इन पर 2,65,498 रुपये बकाया निकले, बानखाना के सईद पर 2,24,003, हिदायत रसूल पर 1,44,388 रुपये बफात अहमद पर 5,54,224 निकले। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रापर्टी को सील कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें