फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम की बैठक कल, 53 करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के विकास को नई गति देने के लिए शुक्रवार को महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में नगर निगम की बैठक होगी।
विज्ञापन

इसमें 15वें वित्त आयोग से मिले 15 करोड़ रुपये के अनुदान और अवस्थापना निधि के मद में प्राप्त 38 करोड़ रुपये से शहर के कायाकल्प से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर मंथन होगा और बजट के आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा। नगर निगम इस बजट को निर्माण विभाग, जलकल और स्वास्थ्य विभाग को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप हस्तांतरित करेगा।
नगर निगम का मुख्य फोकस शहर की जर्जर सड़कों और नालियों के जीर्णोद्धार, जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने, नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को प्रभावी बनाने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि 10 अप्रैल की बैठक में विभिन्न मदों से आवंटित धनराशि का वितरण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा, ताकि विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें