फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने आईवीआरआई  से हटाया अतिक्रमण 

Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Municipal Corporation IVRI Encroachment removed - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से बुधवार को आईवीआरआई रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। पूरी सड़क पर दुकानदाराें ने अवैध कब्जा कर रखा था। निगम की टीम पहुंची तो व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक व्यापारी ने डीएम को फोन लगाकर सिफारिश करने की कोशिश की, लेकिन डीएम ने उनकी एक नहीं सुनी। एसीएम और इज्जतनगर पुलिस की मौजूदगी में इनके तेवर ढीले हुए। 
विज्ञापन

आईवीआरआई का दीक्षांत समारोह पांच नवंबर को होगा, जिसके चलते अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर रामसिंह, जगपाल पटेल, हीरालाल समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। यहां दुकानदाराें ने अपनी दुकान के आगे कई फुट तक टिन शेड बढ़ा रखी थी। नगर निगम कर्मियों ने आईवीआरआई गेट के आसपास से पांच खोखे, सब्जी के ठेले और दुकानाें के टिन शेड जब्त कर लिए गए हैं। एक व्यापारी ने डीएम पंकज यादव को फोन मिलाकर मोहलत भी मांगी, लेकिन इस पर कोई नरमी नहीं बरती गई। 

डीएम का निर्देश, तुरंत हटाओ अतिक्रमण 
जिलाधिकारी पंकज यादव के निर्देश पर तीन नवंबर से 17 नवंबर तक लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। डीएम की ओर से जारी निर्देश में एडीएम सिटी आलोक कुमार ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में अभियान चलेगा वहां संबंधित थाने की पुलिस भी मौजूद रहेगी। अभियान पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम प्रथम, द्वितीय, तृतीय नजर रखेंगे। अतिक्रमण हटाने का अभियान कलक्ट्रेट गेट से सुबह दस बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हटेगा अतिक्रमण 
तिथि    स्थान
03- कलक्ट्रेट के आसपास
04- कलक्ट्रेट से जंक्शन तक
05- चौपुला से अयूब खां तक
07- चौपुला से जंक्शन तक 
08- अयूब खां से चौकी चौराहा
09- अयूब खां से शहामतगंज 
10- अयूब खां से सिटी स्टेशन
11- मानसिक चिकित्सालय से शाहदाना चौराहा
14- शाहदाना चौराहे से स्टेडियम
15- स्टेडियम से डेलापीर चौराहे तक 
16- डेलापीर से सब्जी मंडी गेट तक
17- डेलापीर से इज्जतनगर रेलवे क्रॉसिंग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें