बरेली। शहर में 40 करोड़ के नए विकास कार्य कराने की तैयारी है। महापौर ने शहर के 80 वार्डाें में 50-50 लाख के विकास कार्याें के लिए एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन वर्षों से अधूरे पड़े कार्यों की सुध लेने की फुर्सत किसी को नहीं।
दो-ढाई साल से कई सड़कें अधूरी पड़ी हैं, लेकिन इनका लेखाजोखा न तो अफसरों के पास है, न ही पार्षद इसके लिए पहल कर रहे हैं। जनता अफसरों से लेकर आईजीआरएस पोर्टल तक, कई बार गुहार लगा चुकी है। इसके बावजूद सड़कें नहीं बनीं। लोग हिचकोले खा रहे हैं। इन अधूरी सड़कों को नए कार्यों की सूची में भी स्थान नहीं दिया गया है। संवाद
सिटी सब्जी मंडी की सड़क का एक साल पहले हुआ था टेंडर : वार्ड एक बिहारीपुर सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित सिटी सब्जी मंडी वाली सड़क का टेंडर एक साल पहले हुआ था, लेेकिन इसका काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। पार्षद प्रतिनिधि रिषभ ने बताया कि वह कई बार कह चुके हैं, लेकिन अधिकारी सुन ही नहीं रहे हैं। संवाद