बरेली। दिवाली का तोहफा देते हुए शासन ने अनटाइड बुनियादी अनुदान की प्रथम किस्त जारी कर दी है। नगर निगम को 14.50 करोड़ रुपये मिले हैं। अब निगम अपने विवेक से विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित करेगा। इसके लिए महापौर की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। इसके बाद तय होगा कि किस प्रोजेक्ट को कितनी धनराशि दी जानी है। साथ ही, नगर पालिका आंवला को 1.08 करोड़, बहेड़ी को 1.11 करोड़, फरीदपुर को 1.27 करोड़ और नवाबगंज को 73.31 लाख रुपये जारी किए गए हैं। संवाद