फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम ने नौ फर्मों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के विभिन्न स्थानों पर विज्ञापन के बोर्ड, फ्लैक्सी आदि लगाए, पर इसका पूरा शुल्क समय से जमा नहीं किया गया। इस पर नगर निगम ने नौ फर्मों को नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की समीक्षा में फर्मों की ओर से शुल्क जमा नहीं करने का मामला सामने आया तो उन्होंने नोटिस जारी करने के आदेश दिए। सभी फर्मों से पांच दिनों में बकाया जमा कराने के लिए कहा गया है। इन फर्मों पर निगम के 35.75 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

इन फर्मों को दिया नोटिस
एडटेक प्रिंट एंड मीडिया, श्याम आर्ट स्टूडियो, प्रकाश पब्लिसिटी लिमिटेड, सेलेवेल मीडिया, एडमेकर, साईं एडवरटाइजर्स, इंपैक्ट, क्रिएटिव एडवरटाइज्ड और साईं क्रिएशन।
अवैध होर्डिंग हटाने के लिए चलेगा अभियान
नगर आयुक्त ने अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग को हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी फर्म उतने ही होर्डिंग्स लगा सकती है, जितने के लिए उसने नगर निगम के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध के अतिरिक्त जो होर्डिंग्स लगाए गए हैं, उन्हें स्वयं हटा लें। अन्यथा नगर निगम की टीम उनको हटवाएगी और संबंधित फर्म से इसका खर्च भी वसूल किया जाएगा। संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें