फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम के ठेकेदारों को 18 करोड़ मिले, मजदूरों की भी मनेगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबे समय से बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे ठेकेदारों को नगर निगम ने 35 करोड़ के बकाया में से 18 करोड़ रुपये भुगतान धनतेरस पर कर दिया। ठेकेदारों के अधीन काम कर रहे मजदूर भी खुशहाली के साथ दिवाली मना सकेंगे। अब तक ठेकेदार नगर निगम में बकाया होने की वजह से मजदूरों को टाल रहे थे। यह मुद्दा महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के सामने उठा था। दोनों ने मजदूरों की जरूरत को समझा और ठेकेदारों को आंशिक भुगतान किए। महापौर, नगर आयुक्त ने मंगलवार को दोपहर नगर निगम के लेखा विभाग में पूजन किया। पूजन के बाद श्रमिकों के साथ ठेकेदार महापौर और नगर आयुक्त से मिले। भुगतान का शुक्रिया किया। अब ठेकेदारों से जुड़े दो हजार से ज्यादा मजदूरों को लाभ मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें