फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परचम कुशाई के साथ हजरत मुर्तजा मियां का उर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजियापुर स्थित दरगाह पर परचम कुशाई के साथ हजरत मुर्तजा अली के तीन दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत मंगलवार को हो गई। परचमी जुलूस की सरपरस्ती दरगाह के खादिम-ए-खास हाफिज तहजीब तहसीनी ने की। उर्स कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दरगाह पर कलाम-ए-पाक की तिलावत की गई। दोपहर में अब्दुल जब्बार मियां के आवास से परचम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दरगाह पहुंचने पर शाम को हाफिज तहजीब तहसीनी ने दरगाह शरीफ पर परचम लहराया। इसके साथ ही उर्स की शुरुआत का एलान हुआ। शाम को मगरिब की नमाज के बाद मिलाद शरीफ की महफिल सजाई गई। मुतावल्ली मुकर्रम अली नियाजी ने बताया कि बुधवार को रात नौ बजे के बाद हजरत सूफी रिजवान रजा खां की सरपरस्ती में जलसा होगा। 31 को शाम छह कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें