फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के विकास का प्लान मुख्यमंत्री को बताएंगे निगम व बीडीए के अधिकारी

Tue, 30 Jun 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समीक्षा बैठक के दौरान बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने शहर के विकास की कार्ययोजना भी प्रस्तुत करेंगे। इसमें मौजूदा परियोजनाओं की प्रगति के साथ भविष्य की योजनाओं का खाका भी शामिल होगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में किसी परियोजना के लोकार्पण या शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन समीक्षा बैठक को विकास योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसी कारण विभागों ने अपने-अपने प्रेजेंटेशन, आंकड़े और प्रगति रिपोर्ट तैयार की है। समीक्षा बैठक में नई योजनाएं ही नहीं, बल्कि पहले से स्वीकृत और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति भी परखी जाएगी। जिन योजनाओं में देरी हुई है, उनके कारणों और उन्हें समयबद्ध पूरा करने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बीडीए मुख्यमंत्री के सामने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को प्रमुखता से रखेगा। इनमें रामायण वाटिका, साइंस पार्क और नई टाउनशिप जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, आवासीय योजनाओं, सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विकास और शहर के नियोजित विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर भी प्रस्तुतीकरण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें